-
Advertisement

पड़ोस में देखिए हिमाचल में जनता कितनी परेशान, जन कल्याण के सारे काम ठप
PM Modi vs CMsukhu: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने हरियाणा में महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट पर बनने वाले नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। हिसार एयरपोर्ट (Hisar airport) से पहली फ्लाइट ने अयोध्या के लिए उड़ान भरी। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल की कांग्रेस सरकार (Congress government of Himachal)को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस शासित राज्यों में जनता से पूरा विश्वास घात हो रहा है। पड़ोस में देखिए हिमाचल में जनता कितनी परेशान है , विकास के जन कल्याण के सारे काम ठप पड़े हैं। कर्नाटक में बिजली, दूध, बस किराया हर चीज महंगी कर दी गई है। जनता पर भांति भांति के टैक्स लगाए जा रहे हैं। तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे भूल गई। जंगलों में बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रकृति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे जानवरों को खतरा पैदा हो गया है।
हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है। आज यमुनानगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बेहद प्रसन्न हूं। https://t.co/hpFWZRiVa4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के ज़माने में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए बैंक का दरवाजा तक नहीं खुलता था। बीमा, लोन, मदद, ये सारी बातें, सब सपना था। लेकिन अब, जनधन खातों के सबसे बड़े लाभार्थी मेरे एससी, एसटी, ओबीसी के भाई-बहन हैं। हमारे एससी, एसटी, ओबीसी भाई-बहन आज गर्व से जेब में से रुपे कार्ड निकाल कर के दिखाते हैं। जो अमीरों के जेबों में कभी रुपे कार्ड हुआ करते थे, वो रुपे कार्ड आज मेरा गरीब दिखा रहा है।
बाबासाहेब का सपना था कि हर गरीब और वंचित पूरी गरिमा के साथ अपना जीवन जी सके। लेकिन कांग्रेस ने हमारे एससी, एसटी और ओबीसी भाई-बहनों के घर पानी पहुंचाने तक की चिंता नहीं की। pic.twitter.com/CGeOXaD0e2
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को, सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की स्पिरिट को कुचला, ताकि जैसे-तैसे सत्ता बनी रहे। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं सेक्युलर सिविल कोड, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी लागू नहीं किया। उत्तराखंड में, बीजेपी सरकार आने के बाद सेक्युलर सिविल कोड, समान नागरिक संहिता, ये लागू हुई, डंके की चोट पर लागू हुई और देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर के बैठे हुए लोग, संविधान पर बैठ गए हुए लोग, ये कांग्रेस के लोग उसका भी विरोध कर रहे हैं।बाबासाहेब चाहते थे कि हर गरीब, हर वंचित, गरिमा से जी सके, सर ऊंचा करके जीये, वो भी सपने देखे, अपने सपने पूरे कर सके। लेकिन कांग्रेस ने एससी, एसटी, ओबीसी को सेकंड क्लास सिटीजन बना दिया।
पंकज शर्मा