- Advertisement -
कांगड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) मंगलवार को बनखंडी स्थित मां बगलामुखी के मंदिर (Baglamukhi temple) पहुंचे। उन्होंने बगलामुखी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में यज्ञ भी किया। इसके बाद उन्होंने विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रह्लाद मोदी ने मां ज्वालामुखी के प्रकटोत्सव पर दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा द्वारा उन्हें माता का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। माता के दर्शन के बाद प्रह्लाद मोदी ने कहा कि वह पहली बार हिमाचल में देवियों के दर्शन के लिए आए हैं। यहां आकर उनके मन को असीम शांति मिली है।
- Advertisement -