-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/06/Modi-Cabinet-1.jpg)
Modi 3.0 Cabinet : मोदी सरकार में किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट
PM Modi Cabinet Portfolio Allocation: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक(Cabinet meeting) के बाद मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरे टर्म की सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की, जिसमें कई फैसले लिए गए। वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) को रक्षा मंत्रालय और अमित शाह को दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्रालय व नितिन गडकरी(Nitin Gadkari) को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। एक बार फिर अश्विनी वैष्णव की झोली में आया है, साथ ही उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय का भी जिम्मा सौंपा गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय व निर्मला सीतारमण के पास वित्त मंत्रालय(Finance Ministry) रहेगा।
Glimpses from the first Union Cabinet Meeting of 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝟑.𝟎. pic.twitter.com/gyiQZ7Cwum
— BJP (@BJP4India) June 10, 2024
केंद्रीय मंत्रियों के हिस्से में आए मंत्रालय
अमित शाह- गृह मंत्रालय
राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय
एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
मनोहर लाल- शहरी विकास मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान- कृषि मंत्रालय, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
डॉ. मनसुख मंडाविया- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय
जीतन राम मांझी- लघु और मध्यम उद्योग मंत्री
पीयूष गोयल झ्र वाणिज्य मंत्रालय
चिराग पासवान- फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय
राम मोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावट- पर्यटन, कला, सांस्कृति मंत्रालय
किरेन रिजिजू- संसदीय कार्यमंत्री
भूपेंद्र यादव- पर्यावरण मंत्री
सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी- महिला और बाल विकास मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी-उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्रालय
गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्रालय
केंद्रीय राज्य मंत्रियों को मिला ये मंत्रालय
अजय टम्टा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा- सड़क परिवहन राज्यमंत्री
टोकन साहू- शहरी विकास राज्य मंत्री
श्रीपद नाईक- ऊर्जा राज्य मंत्री
सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय
शांतनु ठाकुर- शिपिंग राज्यमंत्री
रवनीत सिंह बिट्टू- अल्पसंख्यक राज्यमंत्री
ललन सिंह- पंचायती राज्य, मछली और पशु पालन मंत्रालय
जयंत चौधरी कौशल- विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय