- Advertisement -
गांधी नगर। पीएम मोदी गुजरात में चुनाव प्रचार पर हैं और निशाने पर हैं कांग्रेस। सुरेंद्रनगर में आयोजित जनसभा में मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर पार्टी के भीतर से उठी आवाज का समर्थन किया है। यहां पर मोदी ने वंशवाद पर सवाल उठाने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शहजाद पूनावाला की भी तारीफ की। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि शहजाद ने शहजादे को लेकर सवाल उठाए तो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। यहां तक कि शहजाद को सोशल मीडिया ग्रुप से भी हटा दिया गया।
पीएम ने कहा कि ये किस तरह का टॉलरेंस है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता, वहां कोई जनता के लिए काम नहीं कर सकता। उधर मोदी के इस बयान पर शहजाद पूनावाला ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर पीएम का शुक्रिया अदा किया। शहजाद ने लिखा, ‘डायनेस्टी पॉलिटिक्स के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा
दरअसल, शहजाद पूनावाला ने हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि सिर्फ राहुल गांधी ही क्यों कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। शहजाद के इस सवाल के बाद उनके बड़े भाई और रॉबर्ट वाड्रा के रिश्तेदार तहसीन पूनावाला ने भी शहजाद का विरोध किया था। यहां तक कि तहसीन ने ट्वीटर पर शहजाद से अपने रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया था।
- Advertisement -