-
Advertisement
PM Modi ने पंचायत प्रतिनिधियों से की बात, बोले – गांव वालों ने दिया ‘दो गज दूरी’ का संदेश
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) ने आज सभी ग्राम पंचायतों के प्रमुखों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video conferencing) के माध्यम से संबोधित किया। पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने नए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायतों की समस्या, उनसे जुड़ी जानकारी एक जगह पर मौजूद रहेगी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संकट से कई तरह की मुसीबतें आईं, लेकिन इससे हमें संदेश भी मिला है। कोरोना संकट ने हमें सिखाया कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा, बिना आत्मनिर्भर बने ऐसे संकटों को झेल पाना मुश्किल है। आज बदली हुई परिस्थितियों ने हमें आत्मनिर्भर बनना याद दिलाया है, इनमें ग्राम पंचायतों का मजबूत रोल है। इससे लोकतंत्र भी मजबूत होगा।
https://twitter.com/PMOIndia/status/1253561875079430144
पीएम मोदी बोले कि कोरोना संकट के बीच गांव वालों ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया। गांव वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बल्कि ‘दो गज दूरी’ का संदेश दिया, जिसने कमाल कर दिया। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला के मोहम्मद इकबाल से बात की। इकबाल ने बताया कि उन्होंने गांव के हर ब्लॉक को कोरोना वायरस और लॉकडाउन की जानकारी दी, यहां सिर्फ एक ही केस सामने आया था। मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी ने सभी के काम करने के तरीके को बदल दिया है, अब हम आमने-सामने होकर बातें नहीं कर पा रहे हैं। पंचायती राज दिवस गांव तक स्वराज पहुंचाने का अवसर होता है, कोरोना संकट के बीच इसकी जरूरत बढ़ गई है।
https://twitter.com/PMOIndia/status/1253562403544915970
मोदी बोले कि 5-6 साल पहले देश की सिर्फ 100 पंचायत ब्रॉडबैंड से जुड़ी थी, लेकिन आज सवा लाख पंचायतों तक ये सुविधा पहुंच गई है। जिन वेबसाइट को शुरू किया गया है, उसके जरिए गांव तक जानकारी और मदद पहुंचने में तेजी आएगी। ग्राम पंचायतों के प्रमुखों से पीएम ने कहा कि अब गांव की मैपिंग ड्रोन के जरिए की जाएगी, जबकि बैंक से ऑनलाइन लेने में भी मदद मिलेगी। अभी इसकी शुरुआत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कुल 6 राज्यों में इसकी शुरुआत हो रही है, फिर हर गांव तक इसे ले जाया जाएगा।
आप सभी ने दुनिया को मंत्र दिया है- ‘दो गज दूरी’ का, या कहें ‘दो गज देह की दूरी’ का। इस मंत्र के पालन पर गांवों में बहुत ध्यान दिया जा रहा है।
ये आपके ही प्रयास है कि आज दुनिया में चर्चा हो रही है कि कोरोना को भारत ने किस तरह जवाब दिया है: PM
— PMO India (@PMOIndia) April 24, 2020
https://www.facebook.com/watch/live/?v=256032555522632&ref=watch_permalink
