-
Advertisement
UN को आज संबोधित करेंगे PM Modi, सुरक्षा परिषद में भारत की जीत के बाद पहला भाषण
Last Updated on July 17, 2020 by
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र (UN) को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी UN की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर लोगों को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएम तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) के मुताबिक, पीएम मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र ECOSOC के उच्च-स्तरीय खंड के Valedictory में मुख्य भाषण देंगे। भारत की सुरक्षा परिषद में जीत के बाद संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का यह पहला भाषण होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की उपलब्धि के लिए वैश्विक समुदाय के प्रति आभार प्रकट किया था। उन्होंने कहा था कि सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता के लिए मिले वैश्विक समुदाय द्वारा दिए गए भारी समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। वैश्विक शांति, सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर सदस्य देशों के साथ भारत काम करेगा।
ये भी पढे़ं – सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना भारत, PM Modi बोले – वैश्विक शांति को बढ़ावा देंगे
भारत निर्विरोध बना UNSC का अस्थायी सदस्य
बता दें कि 17 जून को भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थायी सदस्य चुना गया था। भारत को इसके लिए निर्विरोध चुना गया। भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च संस्था का अस्थाई सदस्य बन गया है।193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया था। भारत पहली बार 1950 में अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया था और अब आठवीं बार यह जिम्मेदारी मिलने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रत्येक दो साल के कार्यकाल के लिए कुल 10 में से पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव होता है। एशिया-पैसिफिक ग्रुप की सीट के लिए केवल एक भारत ही उम्मीदवार प्रशांत समूह की इस इकलौती सीट के लिए एकमात्र उम्मीदवार था। चीन और पाकिस्तान समेत 55 सदस्यीय एशिया-पैसिफिक ग्रुप ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से भारत को उम्मीदवार के तौर पर अपना समर्थन दिया था।