- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi)ने सीएम जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हिमाचल को निरंतर प्रगति के पथ पर ले जा रहे हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्धायु के लिए शुभकामनाएं।
हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं। @jairamthakurbjp
— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah) ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि आपके नेतत्व में देवभूमि निरंतर विकास व प्रगति के पथ पर आगे जाए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी नेताओं ने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री @jairamthakurbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके राजनीतिक अनुभव व कुशल नेतृत्व मे प्रदेश तीव्रता से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।आप ऐसे ही समर्पित भाव से जन-जन के उत्थान के लिए कार्य करते रहें।ईश्वर से आपके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 6, 2021
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप सहित जयराम कैबिनेट में शामिल मंत्रियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने ओक ओवर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने इस अवसर पर केक भी काटा। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि वे अपने जन्मदिन पर यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये मास्क मुंह से हट जाए। बर्ड फ्लू पर सीएम ने कहा कि पूरा हिमाचल अलर्ट पर है। वैसे तो यह वायरस पौंग डैम वाले इलाके में पाया गया है पर उन्होंने अन्य स्थानों पर भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। वहां पर दस किमी का एरिया सील कर दिया है। इस क्षेत्र में सावधानी और चौकसी बढ़ाई जा रही है। 55 कर्मचारी की टीम तैनात है जो हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाएगए सवालों पर सीएम ने कहा कि क्या उन्होंने यह वैक्सीन ली है। जयराम ने कांग्रेस को धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा कि हर चीज में राजनीति ठीक नहीं है। वैक्सीन का स्वागत होना चाहिए। वे इसके लिए वैज्ञानिकों व पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं।
- Advertisement -