-
Advertisement
Solan में खिसका पहाड़, चपेट में आई पोकलेन मशीन-शीशा तोड़ बाहर निकाला ऑपरेटर
Last Updated on January 14, 2020 by Deepak
दयाराम कश्यप/सोलन। जिला मुख्यालय के दोहरी दीवार में एक बड़ा हादसा पेश आया। मंगलवार दोपहर यहां एक पहाड़ी का मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा। जिससे यहां फोरलेन कार्य में लगी पोकलेन मशीन इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में मशीन ऑपरेटर घायल हुआ है। वहीं, पहाड़ी के ऊपर बने मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: लाहुल-स्पीति के त्यासो गांव में गिरा ग्लेशियर, दबने से एक की चली गई जान
मिली जानकारी के अनुसार यहां एनएच पांच पर सोलन के सपरून के समीप दोहरी दीवार के पास अचानक पहाड़ी खिसक गई और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वहां फोरलेन के कार्य में जुटी एक पोकलेन मशीन इसकी चपेट में आ गई और करीब आधी से ज्यादा इस मलबे में दब गई। मशीन ऑपरेटर को आसपास के लोगों ने मशीन का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। घायल ऑपरेटर को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से मलबा गिरने का क्रम लगातर जारी है। ऐसे में पहाड़ी के ऊपर बने घरों को भी खतरा बना हुआ है।