- Advertisement -
फतेहपुर। सरकारी वन में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार धमेटा बीट के वनरक्षक रशपाल सिंह ने थाना फतेहपुर में पठाल के जंगलों में खैर के पेड़ काटने का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज तीन लोगों शेर सिंह पुत्र सछु राम, बुद्धी सिंह पुत्र मधु राम व किशोरी लाल पुत्र मधु राम निवासी पठाल पोस्ट ऑफिस पोलियां को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि इन दिनों वन परिक्षेत्र रे के अधिकतर जंगलों में खैरों का कटान चला हुआ है। इसी आड़ में कुछ लोग अवैध रूप से सरकारी जंगलों में खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं।
सरकारी जंगल से खैर के पेड़ काटने का यह पहला मामला नहीं है। छानबीन की जाए तो कई ऐसे मामले सामने आएंगे। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि हैंड कास्टेबल कपिल कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कल कोट में पेश करने के बाद मौके पर ले जाकर छानबीन की जाएगी।
- Advertisement -