-
Advertisement
Rule तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, Road पर घूमते चार लोगों को पकड़ा, 24 वाहन सीज
Last Updated on April 1, 2020 by Deepak
देहरादून। कोरोना के चलते कड़ी पाबंदी के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन (Lockdown) में सुबह सात से एक बजे तक आवश्यक सामान खरीदने की छूट के बाद भी कुछ लोग घरों में रहने को तैयार नहीं हैं। ऐसे नियम तोड़ने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। पुलिस ने विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रोड पर घूमते चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Case filed) कर थाने में बैठाया। सभी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर काफी देर थाने में बैठाने के बाद जमानत पर रिहा किया गया। वहीं बेवजह घूमने वाले लोगों के 24 वाहनों के चालान काटकर चार को सीज किया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका का दावा : इस वजह से भारत में नहीं होगा Coronavirus का ज्यादा असर
पुलिस की सख्ती से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। इसके बाद विकासनगर, सहसपुर, कालसी, सेलाकुई में पुलिस की सख्ती के चलते दिल्ली यमुनोत्री, देहरादून पांवटा हाइवे समेत ग्रामीण इलाकों के गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सोशल मीडिया पर कोरोना के प्रति अफवाह फैलाने के उद्देश्य से एक युवक की ओर से की गई पोस्ट पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की है।