-
Advertisement
राजगढ़: एनडीपीएस मामले का वांछित अपराधी Shimla में घर से किया गिरफ्तार
Last Updated on February 28, 2020 by Deepak
राजगढ़। स्थानीय पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में उद्घोषित भगौड़े को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राजगढ़ में वर्ष 2016 में एनडीपीएस एक्ट मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने भगौड़े आरोपी सुरेश कुमार निवासी गांव कटियाना, तहसील ठियोग, जिला शिमला (Shimla) को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है।
वर्ष 2016 में एनडीपीएस एक्ट में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि, सुरेश फरार चल रहा था। पुलिस कई बार इसे पकडऩे के लिए उसके घर पर दबिश दे चुकी थी। इस बार पुलिस भगौड़े को दबोचने में कामयाब हो गई। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें