- Advertisement -
ऊना। यहां SMS फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस को एक हफ्ते बाद तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। आरोपी का नाम बाबू राम बताया जाता है। उसे ऊना पुलिस ने रेल्वे स्टेशन के पास बुधवार रात उस समय धर दबोचा, जब वह भागने की फिराक में था। 46 साल का बाबू राम सालेमपुर गंगानगर रुड़की का ही रहने वाला है।
करीब 50 करोड़ के SMS फर्जीवाड़े में बाकी आरोपियों के नाम-पते पुलिस की जांच में फ़र्ज़ी निकले हैं। SMS फर्जीवाड़े के मामले के हाई प्रोफाइल होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों ने करीब 1 लाख लोगों को चूना लगाया है। इनमें 70 हज़ार से अधिक आईडी और करीब 250 फ्रेंचाइजी शामिल हैं। खुद पुलिस भी इस मामले के बड़ा होने का दावा करने के साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भी भरोसा दे रही है।
- Advertisement -