- Advertisement -
कुल्लू। जिला के बंजार में 8 किलो चरस (Charas) के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीसरे आरोपी को बंजार से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय तिलक राज निवासी सिधवा के रूप में हुई है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि बंजार के साइरोपा में पुलिस ने एक कार से 8 किलो 76 ग्राम चरस बरामद की थी। जिसमें दो व्यक्तियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पुरी की जा रही है।
- Advertisement -