-
Advertisement
Solan में चिट्टा तो सुजानपुर में शराब पकड़ी, Chamba में अफीम के 95 पौधे बरामद
सोलन/चंबा/हमीरपुर। कोरोना खौफ के बीच भी नशा माफिया लगातार सक्रिय हैं। पुलिस ने आज सोलन (Solan) में एक व्यक्ति के पास से चिट्टा बरामद किया है। जबकि चंबा के एक गांव में पुलिस ने अफीम की खेती करने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह से हमीरपुर में पुलिस ने अवैध शराब (Illegal Liquor) पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी हैं। पहले मामला सोलन में सामने आया है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति के फ्लैट में छापा मारकर वहां से 15.07 ग्राम चिट्टा (Chitta) बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली कि 37 वर्षीय सुरेश ठाकुर उर्फ गिन्दू नाम का व्यक्ति शहर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अपने फ्लैट से चिट्टा बेचने का कार्य कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने रेड टीम तैयार करके छापामारी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी डॉ शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर: Corona Cases सामने आने के बाद भेजे गए 474 नमूनों में से 297 की रिपोर्ट नेगेटिव
इसी तरह से जिला चंबा के पुलिस थाना खैरी के दायरे में आने वाले भनुई गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम की खेती करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जब कर्फ्यू गश्त के दौरान उक्त गांव में थी तो उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गांव में एक व्यक्ति ने अपने खेतों में अफीम के पौधे लगाए है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब उक्त व्यक्ति के खेतों में दबीश दी तो वहां पर 95 पौधे अफीम पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगीमी कर्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गांधी राम अचरु राम निवासी भनुई डाकघर भुनाड जिला चंबा के रूप में हुई है।
पार्षद के घर मिली 7 पेटी अवैध शराब
वहीं सुजानपुर पुलिस थाना के तहत वार्ड नंबर 2 में वहां के पार्षद के पास अवैध रूप से शराब बरामद की है। इससे पहले भी उसके पास शराब बरामद हो चुकी है। वार्ड पार्षद दीप कुमार जो कबाड़ का कार्य करता है। बुधवार सुबह डीएसपी रेनू शर्मा ने दीप कुमार के छापा मारा तो 7 पेटी देसी संतरा नंबर वन पाई गई। इससे पहले भी दीप कुमार पर अवैध रूप से शराब रखने का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

