- Advertisement -
ऊना। चिंतपूर्णी पुलिस ने रेही में महिला का मंगलसूत्र, 35000 नकदी और फोन छीनकर भागने वाले चोरों को पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान शिव कुमार उर्फ शिवु (26) निवासी देरू, खुंडिया जिला कांगड़ा, मलकियत सिंह उर्फ रिशु (25) निवासी मंडेली, मूल मंडेली, देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार महिला के पति नवजोत ने 6 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो अज्ञात बदमाश उसकी पत्नी से मंगलसूत्र, 35000 नकदी और फोन छीनकर भाग गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इसके लिए एक टीम गठित की और आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से महिला का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। बाकी सामान के लिए पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -