-
Advertisement
Una में घर के ही लोगों ने दो को पहुंचा दिया हवालात, जाने क्यों
ऊना। जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत धमांदरी और बंगाणा के छपरोह खुर्द में दो लोगों को शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। पुलिस (Police) ने दोनों के परिजनों की शिकायत के आधार पर उन्हें अरेस्ट (Arrest) कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धमांदरी निवासी केवल कृष्ण शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत होकर अपने ही घर में हुड़दंग मचा रहा था। जिसे परिजनों ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसके बेकाबू होने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: Cabinet: हिमाचल में बसों को चलाने और निजी स्कूलों की Fees को लेकर बड़ा फैसला-जानिए
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, बंगाणा उपमंडल के गांव छपरोह खुर्द निवासी सुरेश कुमार को शराब पीकर अपने ही घर में हुड़दंग मचाने के आरोप में काबू किया गया है। डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया पुलिस दोनों मामलों में सीआरपीसी की धारा 107/151 में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

