-
Advertisement
पुलिस ने पकड़ा ट्रक से अवैध शराब जखीरा, मंडी व कुल्लू में होनी थी सप्लाई
Police caught illegal liquor: मंडी। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने नशे के खिलाफ के खिलाफ जारी विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब (illegal liquor) की 350 पेटियां बरामद की है। पुलिस टीम ने शनिवार तड़के तीन बजे क्षेत्र के चमुखा के नजदीक फोरलेन पर नाके के दौरान ये शराब पकड़ी है। इस अवैध शराब ((illegal liquor)के जखीरे को बिलासपुर के कोठीपुरा क्षेत्र से भरकर तस्करी कर मंडी व कुल्लू जिला में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने को लेकर ले जाया जा रहा था। पुलिस( Police) ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई आरंभ कर दी है और मामले में पुलिस थाना सुदंरनगर में एफआईआर दर्ज की है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
350 पेटी विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड की शराब
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार तड़के चमुखा में नाका लगा कर बिलासपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ( Truck)को जांच के लिए रोका। ट्रक की तलाशी के दौरान उसके कार्गो बेड में 350 पेटी विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड की शराब की बरामद की गई। पुलिस ने जब चालक से शराब का परमिट व लाइसेंस मांगा गया तो वह उसे पेश करने में विफल रहा। इस पर पुलिस ने चालक सुनील कुमार(43) पुत्र राम लाल निवासी मल्थेड़ डाकघर रत्ती तहसील बल्ह को हिरासत में और शराब व ट्रक को कब्जे में लेकर खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
नितेश सैणी
