- Advertisement -
सुंदरनगर। नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का अभियान जगह-जगह जारी है। चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर पुघ नामक स्थान पर नाके के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ है। पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे एक युवक से 2 किलो 8 ग्राम चरस बरामद की।
मंडी डिपो की यह बस( HP-65 4201) जोगिन्द्रनगर से दिल्ली जा रही थी और युवक भी इसी बस में सफर कर रहा था। नाके पर पुलिस दल में एचएससी अश्वनी कुमार, आरक्षी सचिन और विजय सेन भी शामिल थे। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह और डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई और शनिवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया छानबीन में जल्द ही पता लगाया जाएगा कि युवक नशे को भारी मात्रा में कहां लेकर जा रहा था।
- Advertisement -