- Advertisement -
कांगड़ा। पैदल ही चंबा (Chamba) जा रहे एक व्यक्ति को रानीताल (Ranital) में पुलिस ने पकड़ा है। व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से संबंधित है और चंबा का रहने वाला है। बता दें कि पुलिस थाना हरिपुर की पुलिस चौकी रानीताल के एएसआई किशोर कुमार व हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गश्त पर थे। पुलिस चौकी के कुछ दूर ही उन्होंने उक्त व्यक्ति को पैदल चलते हुआ देखा। पूछताछ पर व्यक्ति ने बताया कि वह चंबा जा रहा है।
ऊना (Una) से पैदल आ रहा है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि व्यक्ति दिल्ली गया था। क्या व्यक्ति ने तब्लीगी जमात में हिस्सा लिया है, इसका पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह जरूर पता चला है कि व्यक्ति दिल्ली गया था। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते फंस गया। ऊना से पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। पुलिस ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा से एंबुलेंस बुलाई है। व्यक्ति की मेडिकल जांच की जाएगी।
- Advertisement -