- Advertisement -
सुरेश रंजन/नेरवा। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान नेरवा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। सोमवार सुबह पुलिस ने नेऊटी में नाके के दौरान एक एचआरटीसी की बस से दो किलो 900 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार एसएचओ नेरवा फूल सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदेव सिंह, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार, एलसी मीरा शर्मा, होम गार्ड रोशन लाल की टीम ने नेऊटी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान सुबह करीब 5:30 बजे नेरवा से चामुंडा जा रही एचआरटीसी की बस को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने बस की तलाशी ली तो यात्रियों के सामान रखने वाली जगह पर दो पॉलिथीन पाए गए। उसे खोल कर देखा तो उसमें 2 किलो 900 ग्राम मिली। पुलिस ने चालक, परिचालक और यात्रियों से पूछताछ की लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि यह चरस यहां कौन रख गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -