- Advertisement -
ऊना। जिला में बढ़ रहे हादसों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से ऊना पुलिस (Una Police) ने विशेष अभियान छेड़ा है। पुलिस ने इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऊना पुलिस ने बीती देर रात डीएसपी हेडक्वाटर अशोक वर्मा की अगुवाई में जिला ऊना (Una) के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर एल्को सेंसर के जरिए वाहन चालकों की जांच की।
इस दौरान 19 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए जिनका पुलिस ने चालान किया और साथ ही भविष्य में शराब पीकर वाहन न चलाने की चेतावनी भी दी गई। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।
- Advertisement -