- Advertisement -
बिलासपुर। दभट गांव में आज तड़के अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चलती भट्ठियों व 1800 लीटर कच्ची लाहन को नष्ट किया है। साथ ही छापामारी के दौरान 20 लीटर तैयार शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी नैनादेवी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने दभट गांव में दबिश दी।
दभट में विजय कुमार पुत्र मोहन राज निवासी दभट अवैध शराब बना रहा था। डीएसपी अनिल शर्मा के साथ एसएचओ योगराज, एएसआई नीलम, कांस्टेबल निशांत, सुनील कुमार तथा चिंतामणी ने विजय कुमार को रंगे हाथों शराब बनाते हुए धर लिया। विजय कुमार से 1800 लीटर अवैध शराब नष्ट किया है और 20 लीटर तैयार शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि दो चलती हुई भट्ठियों को नष्ट कर दिया तथा विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
- Advertisement -