-
Advertisement
CAA-NRC के खिलाफ यात्रा शुरू करने पहुंचे Kanhaiya Kumar, पुलिस ने हिरासत में लिया
Last Updated on January 30, 2020 by
बेतिया। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ यात्रा शुरू करने पहुंचे थे। कन्हैया बेतिया के गांधी मैदान में सभा करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने विधि व्यवस्था और सरस्वती पूजा को देखते हुए रैली को मंजूरी नहीं दी।
आज बापू-धाम (चम्पारण) में गांधीजी को नमन करके ग़रीब-विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत होनी थी। समाज के सभी तबक़ों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले हम सबको हिरासत में ले लिया है। pic.twitter.com/GI2ThEGSyQ
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) January 30, 2020
सभा को मंजूरी नहीं मिलने पर कन्हैया गांधी आश्रम (Gandhi Ashram) के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कन्हैया को हिरासत में ले लिया। यात्रा शुरू करने की इजाजत नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता उग्र हो गए और गांधी आश्रम के बाहर जमकर हंगामा किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
इस यात्रा को शुरू होने से रोके जाने पर लोगों ने भितिहरवा गांधी आश्रम (चम्पारण) के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है।
दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे
जगह है कितनी जेल में तेरे देख लिया है देखेंगे 😊✊🏻 pic.twitter.com/bAOOhDQHMz— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) January 30, 2020
कन्हैया का कहना है कि मैंने तो पहले ही सूचना दे दी थी कि गुरुवार से यात्रा की शुरुआत करने जा रहा हूं। जानकारी देने के बाद भी सरकार ने मुझे पहले क्यों नहीं रोका? अचानक प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम क्यों रद्द कर दिया गया? कन्हैया ने ट्वीट कर लिखा-“दम है कितना दमन में तेरे देख लिया है देखेंगे, जगह है कितनी जेल में तेरे देख लिया है देखेंगे”।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) January 30, 2020