- Advertisement -
उन्नाव। उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव (Unnao) के मौरावां में एकतरफा प्रेम में दीवानी एक युवती ने युवक पर तेजाब (Acid) फेंक दिया। बताया गया कि लड़के पर तेजाब फेंकने के लिए लड़की पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही लड़का उस जगह पर आया, लड़की ने मौका देखकर उसके पीछे के शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसिड अटैक से लड़के की हालत इतनी खराब हो गई कि ट्रीटमेंट के लिए उसे लखनऊ भिजवाया गया। वहां भी लड़के की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत (Arrested) में ले लिया है। घटना में युवक की गर्दन, कान, सीना और पीठ झुलस गई है। पुलिस को एकतरफा प्यार के केस की आशंका है। यह भी कहा जाता है कि दोनों के धर्म भी अलग हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने पूछताछ की तो युवती का कहना है कि बीते करीब पांच माह से वह युवक से प्रेम का इजहार कर रही थी। वह घर से निकलने और डेयरी तक उसका पीछा करती रहती थी। कई बार डेयरी के सामने काफी देर तक घूमा भी करती थी। डेयरी पर जाकर उससे प्रेम का इजहार भी किया लेकिन उसने हर बार मना करते हुए भाग जाने को कहा। इससे गुस्से में आकर उसने युवक पर तेजाब फेंकने का मन बना लिया था।
- Advertisement -