- Advertisement -
नूरपुर। अवैध खनन के खिलाफ गुरुवार को पुलिस और खनन विभाग ने एक संयुक्त अभियान छेड़ा। इस अभियान के तहत अवैध खनन के मामलों के लिए बदनाम हो चुके नूरपुर क्षेत्र में 2 स्टोन क्रशरों के चालान काट कर उनसे 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा इस अभियान के दौरान एक पोकलैन को भी पुलिस और खनन विभाग द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है।
- Advertisement -