- Advertisement -
Lathicharge : तीसा। छात्रा से रेप के बाद शिक्षकों की पिटाई का मामले में गुस्साए लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। इसमें एडीएम, एएसपी चंबा सहित 16 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा व आंसू गैस छोड़ी गई। इसमें तीन ग्रामीणों को चोटें आई हैं। पुलिस ने खुशनगरी जा रहे लोगों को डोगरा बनी के पास बने पुल पर रोक लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा से रेप की घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों की पिटाई के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। पिछले कल भंजराडू में दुकानों में तोड़फोड़ करने के बाद आज भी लोगों ने भंजराडू में इकट्ठा होकर खुशनगरी की तरफ कूच किया। बताया जा रहा है कि लोग प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्टी के घर की तरफ रैली के रूप में जा रहे थे। डोगरा बनी के पास पुलिस ने लोगों को आगे जाने से रोका।
यह भी पढ़ें : तीसा मामला : लोगों ने खुशनगरी में निकाली Rally, माहौल तनावपूर्ण
पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज लोगों ने पुलिस वालों पर पथराव कर दिया, जिसमें 16 पुलिस कर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा व आंसू गैस छोड़ी गई। पुलिस ने लोगों को डोगरा बनी के बने एक पुल पर रोक लिया है। बता दें कि हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट पर लोगों को उकसा कर शिक्षकों के साथ मारपीट करने का आरोप है। लोगों का कहना है कि छात्रा से रेप करने वाला शिक्षक पुलिस की गिरफत में है तो स्कूल के बाकि शिक्षकों के साथ मारपीट क्यों की गई। हालांकि पुलिस ने पिछले कल ही इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद भी स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी है और मामला गहराता जा रहा है। प्रशासन को इस बात की चिंता है कि कहीं यह मामला दो समुदाय के बीच फसाद का कारण न बन जाए, इसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है और अतिरिक्त पुलिस बल खुशनगरी व आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। वहीं, इसके बाद लोगों ने खुशनगरी पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट की आईटीआई पर पथराव किया। सूचना मिलते ही डीसी चंबा मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि बीते कल भी एसपी और डीसी ने मौके का दौरा किया था। लेकिन आज जैसे की डीसी को पथराव की खबर पता चली तो स्थिति का जायजा लेने के लिए वो मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
- Advertisement -