-
Advertisement
Police | Raid | Himachal |
Last Updated on January 17, 2023 by Neha Raina
जवाली पुलिस ने समकेहड़ में चरस सहित नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। सूचना के आधार पर पुलिस ने समकेहड़ में दबिश दी तथा रवि कुमार, शमशेर सिंह, शुभकरण व आरती देवी निवासी समकेहड के घर से 780 ग्राम चरस व 1,25,000 रूपए बरामद किए हैं। जवाली पुलिस ने इस सन्दर्भ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है तथा शराब, चरस व अन्य नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।