- Advertisement -
पांवटा साहिब। पुरुवाला पुलिस थाना के अंतर्गत मानपुर देवड़ा में अवैध रूप से खनन( Illegal mining) कार्य को अंजाम दे रहे ट्रैक्टर संचालकों पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान पुरुवाला पुलिस ने 6 ट्रैक्टरों चालान काटकर इम्पाउंड ( Impound) कर दिए। जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाने के प्रभारी विजय रघुवंशी ने अपनी टीम के साथ मिलकर शनिवार सुबह अवैध रूप से खनन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा। इस दौरान 38 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
ट्रैक्टर संचालक शनिवार सुबह ही गिरि और यमुना नदी में अवैध खनन को अंजाम देने में जुटे थे। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद अवैध खननकारियों में हड़कंप मच गया। उधर, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 6 ट्रैक्टर अवैध खनन में जुटे थे। पुलिस ने मौके पर ही 38 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
- Advertisement -