- Advertisement -
नाहन। सिरमौर पुलिस विभाग में 8 जुलाई से 12 जुलाई तक पुलिस भर्ती ( Police Recruitment)का आयोजन किया जा रहा है। ये भर्ती प्रक्रिया 96 पदों के लिए पुलिस लाइन नाहन( Police line nahan) में आयोजित होगी। इसमें 59 पुरूषों, 18 महिलाओं के अलावा 15 चालकों के पदों को भरा जाना है। सिरमौर पुलिस महकमे में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 5645 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है, जोकि शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है।
एसपी अजय कृष्ण शर्मा ( SP Ajay Krishna Sharma)ने बताया कि 8 जुलाई से शुरू होगी, जोकि 12 जुलाई तक चलेगी। 96 पदों के लिए 5645 आवेदन मिले हैं, जोकि शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यार्थियों को क्रमवार बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि करीब-करीब 1000 अभ्यार्थियों को ग्राउंड टेस्ट होगा। जो अभ्यार्थी ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे, वह लिखित परीक्षा के लिए चयनित किए जाएंगे। भर्ती की सभी तैयारियां मकम्मल कर दी गई है।
- Advertisement -