-
Advertisement
महिला से छेड़छाड़ के मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
Last Updated on February 5, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य (Choreographer Ganesh Acharya) के खिलाफ अंबोली पुलिस में FIR दर्ज हुई है। हाल ही में एक 33 वर्षीया महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर अडल्ट वीडियो देखने का दबाव बनाने के लिये केस दर्ज कराया था। जिसके बाद अब एक सीनियर बैकग्राउंड डांसर ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ 1990 में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्लास के बहाने बुलाकर गणेश उनके बहुत करीब आ गए थे।
यह भी पढ़ें: J&K: 6 महीने बाद रिहा किए गए सज्जाद लोन और वाहीद पारा, 13 लोगों की रिहाई शेष
पीरियड का बहाना बनाकर बची थी…
डांसर ने मिड-डे को बताया, ‘जब मैंने इनकार किया, उन्होंने (गणेश) कहा कि वह मुझे प्यार करना चाहते हैं, मैंने उनसे कहा कि मेरे पीरियड चल रहे हैं।’ इससे पहले 33 वर्षीया महिला कोरियोग्राफर ने आरोप लगाया था कि गणेश आचार्य उन्हें एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करते थे। सिर्फ यही नहीं उस महिला ने तो यहा तक दावा किया था कि गणेश उनसे कमीशन मांगा करते थे। महिला के मुताबिक उन्हें अपनी सैलरी से कमीशन देने को कहा जाता था। महिलाओं का कहना था कि आचार्य उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम से वंचित कर रहे हैं और उनसे कमीशन की मांग कर रहे हैं।