- Advertisement -
ज्वालामुखी। कोरोना वायरस के खतरे के बीच दुबई (Dubai) से लौट कर सीधे घर बैठ गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह व्यक्ति 19 मार्च को दुबई से आया था। लेकिन इस व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को इसकी जानकारी नहीं दी। जिसके चलते पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम ज्वालामुखी (SDM Jawalamukhi) ने बताया कि विदेश से लौटे व्यक्ति के खिलाफ जानकारी छिपाने पर प्राथमिकता दर्ज कर क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन न करने पर युवक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कथोग क्षेत्र का यह व्यक्ति 19 मार्च को दुबई से आया था। उन्होंने बताया कि जो भी लोग विदेश यात्रा करके आए हैं। वह और उनके परिवार जल्द इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करवा देंए अन्यथा प्रशासन इसी प्रकार कठोर क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।
- Advertisement -