-
Advertisement

Una का व्यक्ति लुधियाना से साइकिल पर पहुंच गया घर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
ऊना। साइकिल पर लुधियाना से अपने घर पहुंचे व्यक्ति पर पुलिस ने कर्फ्यू (Curfew) उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति को अब घर से क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) भेजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला उपमंडल हरोली के तहत ईसपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक ईसपुर पंचायत के वार्ड एक का निवासी मदन लाल पुत्र अमरनाथ काम-धंधे के चलते पंजाब के लुधियाना शहर में रहता है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज जांच को लिए गए 884 सैंपल, 557 की Report का इंतजार
देश व्यापी लॉकडाउन के चलते वह भी लुधियाना में फंस गया था। लेकिन उसने घर पहुंचने के लिए कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे को तो दरकिनार किया ही, साथ ही जरूरी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते हुए साइकिल पर सवार होकर छिपते.छिपाते घर आ पहुंचा। मामले का पता ग्रामीणों को लगते ही पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी। जिसके चलते पुलिस ने मदन लाल के खिलाफ धारा 144 की उल्लंघना करने पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 में केस दर्ज किया। डीएसपी अनिल कुमार मैहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group