- Advertisement -
इससे पुलिस का शक उस पर ओर गहरा गया। जब पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 35 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर रहे कि मंगलवार दोपहर को भी स्थानीय ब्वायज स्कूल के गेट के बाहर एक युवक को चरस के साथ पकड़ा गया था। उपमंडल में लगातार फैल रहे नशे के कारोबार को समेटने के लिए पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। डीएसपी का कहना है कि रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध पर पूरी नजर रखी जा रही है। घुमारवीं को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस दिनरात काम कर रही है।
46 नशीले कैप्सूल के साथ महिला गिरफ्तार
कांगड़ा। जिला में नशे के कारोबारियों की धरपकड़ जारी है। इसी के चलते पुलिस ने आज एक महिला को नशीले कैप्सूलों सहित पकड़ा है। जिला कांगड़ा की डमटाल पुलिस ने छन्नी वेली में गश्त के दौरान एक महिला को 46 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बब्बी देवी पत्नी घोसा निवासी छन्नी वेली से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने इस बाबत पुष्टि की है।
- Advertisement -