- Advertisement -
ऊना। पुलिस कर्मचारियों को तनाव से मुक्त रखने के लिए स्ट्रेस रिलीफ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर की पहल पर पुलिस लाइंस में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस विभाग में तैनात उन कर्मचारियों को इस रेजिडेंट कैंप में योगिक क्रियाओं से तनाव मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी भी तनाव के चलते पारिवारिक या अपने कर्तव्य निर्वहन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि पुलिस कर्मचारी तभी सुरक्षा का जिम्मा स्वतंत्र रूप से संभाल पाएंगे जब वह तनाव मुक्त होंगे। इसी के चलते तनाव से गुजर रहे पुलिस कर्मचारियों को इस से बाहर लाने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट कोर्स करवाया जा रहा है।
- Advertisement -