-
Advertisement
Police | Traffic Rule | Himachal|
Last Updated on April 22, 2023 by sintu kumar
ऊना पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने की मुहिम समाप्त हो गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाने का ऐलान कर दिया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम एडिशनल एसपी संजीव भाटिया और डीएसपी हेडक्वार्टर एवं पद्मश्री अजय ठाकुर पुलिस कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के इस विशेष अभियान में कुछ लोगों को भी चिन्हित किया गया है जो बार बार यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने को लेकर भी खाका तैयार किया जा रहा है।