नशे के सौदागर अब्बु की संपत्ति, बैंक खातों की होगी जांच
Update: Monday, September 3, 2018 @ 12:07 PM
सुंदरनगर। नशे के सौदागर हंसराज उर्फ़ (अब्बू) को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब उसके बैंक खातों समेत संपत्ति की जांच करेगी। पुलिस ने रविवार को अब्बु के घर समेत कई ठिकानों पर दबिश देकर कई दस्तावेज बरामद किए। अब उसका बैंक खाता भी जांचा जाएगा।
अब्बू
दिल्ली से चिट्टा खरीदकर हिमाचल के कई जिलों में 6000 रुपए प्रति ग्राम के भाव बेचता था। अगर उसकी संपत्ति आय से अधिक पाई गई तो कब्जे में ली जाएगी। पुलिस ने उस मकान मालिक को सरकारी गवाह बना लिया है, जहां अब्बु रहता था।
छोटे बच्चों को भी बना दिया नशे का आदी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि अब्बु ने नशे का सामान बेचकर छोटे बच्चों को भी नशे की चपेट में धकेल दिया था। उससे यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह नशे का सामान और कहां से लाता था। पुलिस ने अब्बु को सुंदरनगर के रोपड़ी से शुक्रवार रात 12 ग्राम चिट्टे, 1 लाख 86 हजार नगदी व सोने के जेवरातों के साथ गिरफ्तार किया था।