- Advertisement -
policeman tampered: कैथल। पंजाब की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कैथल में पुलिसकर्मियों ने रेप की पीड़िता से जांच के नाम पर कपड़े उतरवाए और उसे छुआ भी। जानकारी के मुताबिक 14 साल की एक लड़की के साथ रेप की घटना हुई थी। उसने 20 नवंबर, 2016 को रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पीड़िता ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने कैथल में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करवाया और मजिस्ट्रेट को पुलिसवालों के बर्ताव के बारे में भी बताया। पीड़िता के अनुसार, एक पुलिसकर्मी ने उसे अपनी शर्ट के बटन खोलकर दिखाने को कहा कि उसका रेप हुआ है या नहीं। इसके बाद एक पुलिसवाले ने उसकी जांघों पर हाथ रख दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को धमकी दी और कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बतार्इ तो उसका मेडिकल नहीं करवाया जाएगा।
पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।
- Advertisement -