-
Advertisement
इस बार 17 January को नहीं पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, Corona Vaccination ने रोकी राह
Last Updated on January 13, 2021 by
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान (Corona Vaccination) 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर देशभर से तैयारियां जोरों पर हैं। ड्राई रन भी किया जा चुका है जिससे टीकाकरण में कोई परेशानी ना आए। टीकाकरण अभियान का असर दूसरे अभियानों पर भी पड़ा है लेकिन इस समय ये सबसे ज्यादा जरूरी है। इसी के चलते 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण अभियान को अब आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जा रहा है।
गौर हो कि भारत में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप (Polio drop) से जुड़ा अभियान चलाया जाता है। हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है। मंत्रालय जल्द ही इस बारे में जानकारी देगा।
भारत बायोटेक द्वारा तैयार टीके #Covaxin की दूसरी खेप दिल्ली पहुंची #CoronavirusVaccine #Unite2FightCorona @tapascancer pic.twitter.com/I7VRiJZwxi
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 13, 2021
गौर हो कि देश में 16 जनवरी से व्यापक रूप से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो रहा है। शुरुआत में कुल 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स (Corona warriors) को वैक्सीन दी जानी है। बीते दिन से ही देश के कई राज्यों की राजधानियों में वैक्सीन पहुंच गई है, जो 15 जनवरी तक सभी टीकाकरण सेंटर्स तक पहुंचाई जाएगी। आज भी आज सुबह भी एयर इंडिया की फ्लाइट से वैक्सीन के पहले कंसाइनमेंट को हैदराबाद से दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली के अलावा कोवैक्सीन की खेप बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, जयपुर और लखनऊ भी भेजी गई है। आज कुल 14 कंसाइनमेंट भेजे जाएंगे।