-
Advertisement

Video : सबसे हाथ मिला रहे थे Pope, ऐसा क्या हुआ गुस्से में महिला को मारा थप्पड़
Last Updated on January 1, 2020 by
रोम। सेंट पीटर स्क्वायर में पोप फ्रांसिस नए साल पर सभी को आशीर्वाद (Blessings) दे रहे थे तभी कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरान रह गए। पोप ने गुस्से से एक महिला के हाथ पर थप्पड़ मार दिया। ये देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।
WATCH: Disgruntled Pope Francis pulls himself free from a woman's clutch in Vatican City https://t.co/2nap3R0iQ4 pic.twitter.com/tubJ1xmaxu
— Reuters (@Reuters) January 1, 2020
दरअसल, पोप फ्रांसिस (Pope Francis) सभी लोगों का अभिवादन कर रहे थे और सबसे हाथ मिला रहे थे। जैसे ही वह भीड़ से दूर चलने लगे तभी भीड़ में मौजूद एक महिला ने उनका हाथ जोर से पकड़ लिया और उन्हें खिंचा। महिला के इस व्यवहार से पोप को थोड़ा गुस्सा आ गया। उन्होंने महिला का हाथ झटकते हुए उसके हाथ पर जोर से मारा और वहां से चले गए। पोप ने महिला को जोर से डांटा भी। वहां मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखकर हैरान हो गए। ये पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया जो काफी वायरल हो रहा है।