- Advertisement -
मुंबई। 41 साल की महशहूर पोर्न स्टार क्रिसी आउटलॉ धर्मगुरु बनने जा रही हैं। क्रिसी ने कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चर्च में बतौर उपदेशक काम शुरू कर दिया है। क्रिसी अब तक 275 पोर्न फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वह इनसे हर महीने 15000 डॉलर (करीब 9 लाख, 65 हजार रुपए) की कमाई करतीं थीं। शराब और ड्रग्स की आदी हो चुकीं क्रिसी अपने काम और हालत से ऊब चुकी थीं जिसके बाद उन्होंने कुछ नया करने का फैसला किया। क्रिसी ने इस सबसे तंग आकर अपना मन धार्मिक कामों में लगाने का फैसला किया है और अपने पोर्न करियर को अलविदा कह दिया।
क्रिसी ने ये फैसला खुद लिया है और उनका कहना है कि ऐसा करने के लिए उन्हें ईश्वर से संकेत मिला। उन्होंने ये भी कहा कि अब वह दूसरी लड़कियों से ऐसी गलती न करने के लिए भी कहेंगी। क्रिसी जब 13 साल की थीं, तब उनकी मां का निधन हो गया था। 17 साल ही उम्र में क्रिसी अपने प्रेमी के बच्चे की मां बनने वाली थीं, लेकिन उन्हें अबॉर्शन करवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनका प्रेमी ही उनके पोर्न वीडियो बनाता था और धीरे-धीरे वह इस दलदल में फंस गईं। अब क्रिसी नई राह चुनकर काफी खुश हैं।
- Advertisement -