-
Advertisement
किसानों-बागबानों के उत्पाद अब डाक से पहुंचेंगे लोगों के घर, बिजनेस पार्सल सेवा शुरू
यह भी पढ़ें: डाकघरों में बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, Jai Ram ने “महिला शक्ति केंद्र काउंटर” का किया उद्घाटन
चीफ पोस्टमास्टर जनरल मीरा रंजन शेरिगं ने बताया कि यह सेवा क्यारी, कोटखाई, कुमारसैन, ठियोग व किन्नौर जिला के पूह उप डाकघरों में शुरू की गई है। इन पार्सलों को गंतव्य तक पंहुचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबध भी किए हैं। डाक विभाग ने हाल ही में दिल्ली-शिमला रूट पर आरटीएन सेवा शुरू की है, जिसके चलते दिल्ली तक सभी शहरों को जाने वाली डाक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। हालांकि कोविड- 19 के चलते वायुमार्ट की चैयरमैन अमिता पांडे व प्रबधं निदेशक विजय पांडे उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन वह योजना के शुभारंभ के दौरान ऑनलाइन (Online) जुड़े हुए थे। अमिता पांडे ने कहा कि यह योजना केंन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय प्रमुख कश्मीरी लाल के मार्गदर्शन में योजना को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह योजना राज्य के कुछ डाकघरों में शुरू की गई है। योजना के परिणाम साकारात्मक आने पर इस योजना को अन्य डाकघरों में शुरू किया जाएगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

