- Advertisement -
शिमला। इंटक के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित ने बुधवार को संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदीप बलोरिया को कांगड़ा और संजीब कुमार को शिमला की कमान सौंपी गई है। चंद्रा ठाकुर को महिला इंटक और राहुल तनवर को युवा इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
इंटक ने अगले 6 माह में 3.5 लाख लोगों की सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाने का भी ऐलान किया है। इसकी जिम्मेदारी संगठन के जिला अध्यक्षों के कंधों पर होगी। सोलन से विक्रम ठाकुर, ऊना से ओपी धीमान, हमीरपुर से विवेक ठाकुर, कुल्लू से संजय शर्मा, लाहुल-स्पीति से सुरेंद्र शौंडा, किन्नौर से भरत सिंह नेगी और बिलासपुर से जय किशन शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
खेतिहर किसान मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र बरागटा होंगे। एचआरटीसी इंप्लाइज फेडरेशन (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष जगरूप सिंह, आइपीएच-पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धीमान, प्रदेश आर्गेनाईजड सेक्टर वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रूपल, ऑल हिमाचल फेक्टरी वर्कर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा होंगे। प्रदेश फॉरेस्ट कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष खेमराज, एचपी आशा वर्कर्स फेडरेशन की अध्यक्ष स्नेह लता होंगी। एडवोकेट राजेश कुमार परमार लीगल सेल इंटक का स्टेट कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिमन चंद्र को वरिष्ठ महामंत्री, एडवोकेट भगत सिंह वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओपी धीमान, राजीव राणा, एडवोकेट प्रेम सिंह राणा व गोकुल चंद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामलाल, सुरेद्र शौंडा, जितेंद्र बरागटा, शिव कुमार वर्मा, मेहताब सिंह व रमेश शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है। अब्दुल मजीद व राजीव सिंह रूपल को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। ओम शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी व इंटक आइटी सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विक्रम ठाकुर कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार, सतपाल शर्मा, राजेश कुमार परमार व श्याम महंत सचिव होंगे। खेमराज को संयुक्त सचिव पद की कमान सौंपी गई है।
- Advertisement -