-
Advertisement
महिला कांग्रेस ने जयराम सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- राहत की जगह परोसी जा रही महंगाई
Last Updated on June 2, 2020 by Deepak
शिमला। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी की प्रदेश महिला कांग्रेस (Pradesh Mahila Congress) ने निंदा की है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि कोरोना (Corona) माहमारी के चलते पहले ही लोगों के सामान्य जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। वहीं दुसरी ओर प्रदेश सरकार लोगों को महंगाई की मार दे रही है। जैनब चंदेल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार लोगों को कोई भी राहत नही दे पाई है। डिपुओं में मिलने वाली दालों के मूल्य में वृद्धि पर भी उन्होंने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन (Lockdown) से मजदूर, श्रमिक का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बढ़ती बेरोजगारी महंगाईसे लोग त्रस्त हो गए हैं। प्रदेश सरकार कोरोना के नाम पर अपनी तिजोरी भरने में लगी है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी से महंगाई और बढ़ेगी। सरकार (Govt) लोगों को राहत देने की जगह महंगाई परोस रही है।
यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले कुंडू, BJP महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भी की मुलाकात
चंदेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ना तो किसानों को कोई राहत दे रही है और ना ही बागवानों को। ओलावृष्टि से किसानों बागवानों (Farmer & Gardener) की फैसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं। बावजूद इसके सरकार ने इनके नुकसान के आंकलन के भी अभी तक कोई आदेश जारी नही किये हैं। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार (State govt) के उदासीन रवैए से साफ है कि उन्हें इस संकट की घड़ी में भी किसी की कोई चिंता नही है। जैनब चंदेल ने सरकार से रसोइ गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि को जनहित में तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार ने इसे वापस ना लिया तो मजबूरन महिला कांग्रेस को सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नही चाहती कि इस संकट की घड़ी में पार्टी किसी भी आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरे, इसलिए सरकार को बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाते हुए सभी लोगों को राहत देनी चाहिए।