- Advertisement -
भोपाल। भोपाल (Bhopal) लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन (Nomination) वापस ले लिया है। हैरान न हों, ये इसी सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वालीं प्रज्ञा ठाकुर हैं। उन्होंने साध्वी के समर्थन में नाम वापस लिया है।
असल में बीजेपी (Bjp) ने वोट कटने की आशंका के चलते प्रज्ञा ठाकुर को नामांकन वापस लेने के लिए मना लिया। पार्टी को डर था कि कहीं मतदाता गलतफहमी में आकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) की बजाय प्रज्ञा ठाकुर के नाम के आगे वाला गलत बटन ना दबा दें। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया।
प्रज्ञा ठाकुर ने भले ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) के सामने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है, लेकिन शहीद हेमंत करकरे पर दिए बयान से नाराज़ उनके जूनियर रहे रियाजुद्दीन ने भी भोपाल से नामांकन भरा है। मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले रियाजुद्दीन ने भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। रियाजुद्दीन के मुताबिक वो हेमंत करकरे को अपना गुरू मानते हैं और अकोला में हेमंत करकरे के एसपी रहने के दौरान उनके तहत बतौर सब-इंस्पेक्टर काम कर चुके हैं।
- Advertisement -