-
Advertisement
Prakash Parv | Guru Gobind Singh | Sikh community |
Last Updated on December 28, 2022 by Neha Raina
छोटी काशी मंडी में बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व सिख समुदाय द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर ऐतिहासिक पडल गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया और नगर कीर्तन शहर से होते हुए विक्टोरिया पुल वाया पुरानी मंडी से होते हुए गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। शोभा यात्रा के दौरान गतका कला विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान मंडी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह ने बताया कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व सिख समुदायों द्वारा मंडी में धूम-धाम से मनाया जा रहा है।