-
Advertisement
Prakash Rana | Opposition Side | Hoshiar Singh |
Last Updated on August 8, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जोगिन्द्रनगर से विधानसभा सदस्य प्रकाश राणा और देहरा गोपीपुर से होशियार सिंह निर्दलीय विधायकों के रूप में विपक्ष की तरफ ही बैठेंगे। हालांकि ये दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि दो निर्दलीय विधायकों के खिलाफ कथित रूप से दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस की शिकायत की गई है। मामला अभी भी उनके विचाराधीन है, हालांकि दोनों सदस्यों को सदन में अलग.अलग समूह के रूप में बैठने की व्यवस्था आवंटित की गई है। इस मामले में नियमों के अनुसार अभी दोनों निर्दलीय सदस्य ही बने रहेंगे। विधानसभा का मानसून सत्र 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।