-
Advertisement
प्रतिभा सिंह ने पार्टी को बताया एकजुट, कहा- सभी चुनाव क्षेत्रों में प्रचार करेगी कांग्रेस
Last Updated on August 24, 2022 by sintu kumar
शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस नेताओं की दो घंटे तक बैठक चली। बैठक के दौरान प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा कि आनंद शर्मा हार्ड-कोर कांग्रेस लीडर हैं।
ये भी पढ़ें-सोनिया से नाराज आनंद शर्मा शिमला में, स्वागत करने नहीं पहुंचा कोई विधायक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा को विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट व चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। प्रतिभा सिंह ने आनंद शर्मा (Anand Sharma) से आग्रह किया कि अपने व्यस्त समय से प्रदेश में जन सभाओं के लिए कुछ समय निकालें, इससे कांग्रेस को लाभ मिलेगा।
बता दें कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस (Congress) कमेटी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता रहे आनंद शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद थे।