-
Advertisement

पांवटा में बोलीं प्रतिभा सिंह, हिमाचल में बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू
नाहन। हिमाचल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) में कांग्रेस महिला महापंचायत (Congress Mahila Mahapanchayat) एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंहए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। प्रतिभा सिंह के पांवटा साहिब पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने जहां कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह का दावा: 50 से अधिक सीटों पर होगी जीत, बड़े चहरों के साथ शुरू होंगी रैलियां
वहीं उन्होंने बीजेपी सरकार (BJP Govt) पर भी जमकर निशाना साधा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब समय है कि कार्यकर्ता अपने अपने इलाकों में घर.घर जाकर लोगों को बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पद पर ना होते हुए भी वह हमेशा जनता की सेवा करते दिखे। वह बिना पद के भी लोगों की समस्याओं को तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह के समक्ष लेकर आते थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक समय था जब राजनीतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति इका-दुक्का रहा करती थी। यह कांग्रेस की नीतियों का ही परिणाम है कि आज राजनीति में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कांग्रेस ने की रोजगार संघर्ष यात्रा की शुरुआत, बाल मेले में पहुंचे कई दिग्गज नेता
मुकेश अग्निहोत्री बोले पहली कैबिनेट बैठक में बहाल करेंगे पुरानी पेंशन
वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार के अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। यह सरकार अब जाने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच लाख नौकरियां पेंशन सहित दी जाएंगी। यही नहीं कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। मुकेश ने कहा कि कोई गलतफहमी में ना रहे। तीन महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जो सरकार इस समय में प्रदेश में है वह ना तेरी है ना मेरी है यह सरकार लूटेरी है। बीजेपी का जहाज डूब रहा है। लोगों ने छलांग मारनी शुरू कर दी है तथा अधिकारियों ने भागना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव चले गए, डीजीपी ने जाने के लिए आवेदन किया है। अब सीएम के जाने का समय है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…