-
Advertisement

हिमाचल कांग्रेस के निष्क्रिय नेताओं को पद छोड़ देना चाहिए : प्रतिभा सिंह
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रमुख (Himachal Congress Chief) और सांसद प्रतिभा सिंह ने एक बार फिर कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव (Next General Election) में राज्य की भौगोलिक चुनौतियों (Geographical Challenges Of Himachal Pradesh) को देखते हुए पार्टी आलाकमान को उम्मीदवारों का जल्द ऐलान कर देना चाहिए। प्रतिभा सिंह मंगलवार को यहां पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्क्रिय नेताओं को पद छोड़ देना चाहिए।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई इस बैठक में प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते हाईकमान को हिमाचल की भोगौलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्याशियों की घोषणा (Release Candidates List Early) जल्द करनी चाहिए। जिससे प्रत्याशियों को पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद छोड़ देना चाहिए। सक्रिय पदाधिकारियों को ही दायित्व दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े:राहत पैकेज को लेकर हिमाचल से भेदभाव कर रही है केंद्र सरकार: प्रतिभा
आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह ने सितंबर में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में भी यही मांग रखी थी। बाद में 30 सितंबर को संसद से पारित महिला आरक्षण बिल की चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस सेवादल की बैठक में यही मांग दोहराई थी।