-
Advertisement
अय्याशी के लिए प्रेमिका पर लुटा दिए तीन करोड़, कहां से लाता था पैसा करें क्लिक
Last Updated on December 13, 2020 by saroj patrwal
प्रयागराज। यदि कोई अय्याशी का ऐसा आदी हो जाता है कि वह अपनी प्रेमिका पर एक या दो लाख नहीं बल्कि तीन करोड़ रुपये लुटाता है, तो वह क्या कहलाएगा। प्रयागराज (Prayagraj) में इसी तरह के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसने अपनी प्रेमिका (Girlfriend) को खुश करने के लिए कई एटीएम (ATM) से लूट की। इसके लिए उसने एक गिरोह बनाया । बीए स्टैंडर्ड पास यह युवक बड़े ही शातिराना तरीके से एटीएम में रुपये निकालता था। गिरोह के सरगना का नाम बजरंग बहादुर सिंह उर्फ सावन (Bajrang Bahadur Singh aka Sawan) है। यह अक्सर मुंबई (Mumbai) में रहता और इसका गिरोह देश भर में एटीएम लूटने का काम करता। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बादए उसने खुलासा किया है कि उसने अब तक एक प्रेमिका पर तीन करोड़ खर्च किए हैं। उसने खुद यह बात क्राइम ब्रांच की टीम को बताई है। कहानी सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जो इस बात की जांच कर रहे थे कि कानपुर यूनिवर्सिटी से बीए पास (BA pass from Kanpur University) बजरंग आखिर करता क्या है।
यह भी पढ़ें: #Kullu: महिला से 2 लाख 73 हजार की #Online ठगी का मुख्य सरगना #WestBengal से गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के गंगापार प्रभारी मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन राय और कांस्टेबल अभय सिंह ने बजरंग के बारे में सुना था कि वह अय्याशी में लाखों रूपए खर्च करता है। जिसके बाद टीम उसका पीछा कर रही थी। बजरंग ने पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले वह मुंबई के एक बार में गया था, जहां बार गर्ल (Bar Girl) डांस कर रही थी। उस समय उसके पास एटीएम से निकाले गए दो हजार के कई बंडल थे। बार में एक शख्स बार गर्ल पर 500 रुपए का नोट उड़ा रहा था। यह देखकर बजरंग ने उस पर 2000 के नोट फेंकने शुरू कर दिए। उसके बाद बजरंग ने लड़की से दोस्ती कर ली। वह अक्सर बार में उसके पास जाता और उस पर नोट उड़ाता। बजरंग ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ वर्षों में अपनी प्रेमिका पर लगभग 3 करोड़ रूपए खर्च किए। पुलिस (Police) के मुताबिक उसकी दो गर्लफ्रेंड हैं। गंगापार के एसपी धवल जायसवाल (Gangapar SP Dhawal Jaiswal) ने कहा कि एक एटीएम से पैसे निकालने के आरोपी बजरंग बहादुर ने पुलिस को मुंबई में पैसे उड़ाने के बारे में बताया है। इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी कहानी की जांच की जाएगी। अगर ये सारी रकम उसकी प्रेमिका से मिल जाती है तो उसे भी बरामद कर लिया जाएगा।